What should do when us feeling disappointed:निराश महसूस हो तो क्या करे
Feeling lost, lonely, depressed, helpless
दोस्तो आज बात करेंगे की जब भी हमें निराश महसूस हो तो क्या करना चाहिये
सबसे पहले पहले हम हमारे निराश होने का कारण ढूढ़ना पड़ेगा क्योंकि जबतक हम किसी
आपत्ती का कारण नही खोजते ओ किस कारण हो रही हैं तबतक हम उसका उपाय भी नही खोज
सकते।
तो बात आती हैं कि हमे निराश क्यों महसूस होता हैं,तो उसके बहुत से कारण जैसे;
1.ऐसा काम करना जो आपको पसंद नहीं होता.
2.कोई काम ही ना होना.
3.किसी चीज के खोने की वजह.
4. किसी चीज के लिए आप बहुत मेहनत कर रहे हैं पर सफलता नही मिल रही हो.
5.पैसो की परेशानी.
ऐसे बहुत से कारण हो सकते ऊपर दिए गए या फिर उसके अलावा दूसरा कोई, पर अब बात आती
है की इस सबसे बाहर कैसे निकला जाए:
अगर हम हमारी निराशा दूर करनी हो हमे उसकी वजह ढूंढने के बाद उसके ठीक करने के
उपाय पर काम करना पड़ेगा क्योंकि जबतक हम परेशानी पर अपना ध्यान देंगे तबतक निराशा
ओर परेशानी बढ़ेगी पर उसे समझकर शांत दिमाग से अगर सोचेंगे तो उस पर हल निकाला जा सकता है।
1.ऐसा काम करना जो आपको पसंद नहीं होता: तो हम इसमे एक काम कर सकते हैं जैसे ऐसा
काम चुनना जो हमें पसंद और जिसमे हमारा मन लगे, और एक बात भलेही उसमे पैसे आपको
कम मिले पर आप उस काम में खुश रहोगे।
2.कोई काम ही ना होना:कभी कभी ऐसा होता है कि हमारे पास कोई काम ही नही होता और
हम बस वक्त को काटते रहते हैं उस समय हमारे दिमाग में अलग अलग विचार आते रहते है जैसे नकारात्मक विचार आते हैं इससे हम निराश महसूस करने लगते हैं, इसलिये खाली ना
बैठे काम मे व्यस्त रहें।
3.किसी चीज के खोने की वजह:कभी ऐसा हो जाता है हमारे जीवन में की कोई एकदम
पसंदिता चीज, व्यक्ति, पैसा, खो देते है उससे भी हम निराश महसूस करते हैं, उसके दूसरे पहलू
पर हम ध्यान नही देते की कोई वस्तु खोई हैं तो फिर ले लेंगे अगर कोई इंसान साथ
छोड़ दिया हैं तो हमे उसे स्वीकारना होगा, या पैसा डूब गया है तो हिम्मत ना हारकर
उसे स्वीकार कर फिर से खड़ा हो जाया सकता हैं।
4.किसी चीज के लिए आप बहुत मेहनत कर रहे हैं पर सफलता नही मिल रही हो:ऐसे स्थिति
में हमे सोचना होगा कि हम जो काम कर रहे हैं और उसमें सफल होना चाहते है, उस काम
को हम सही तरीके से कर रहे हैं या हमारा तरीका गलत है, क्योंकि हम मेहनत तो कर रहे
हैं ऐसा हमें लगता पर उस मेहनत को करने का तरीका या दिशा गलत होगी इसलिए हमें सफलता
नही मिल रही। पर अगर सब सही फिर भी कुछ नही हो रहा हैं शायद भगवान वो चीज काम
आपके लिए बनाया ही नहीं ऐसा समझ कर दूसरा कोई काम शुरू कर देना चाहिए।
5.पैसो की परेशानी: पैसो की परेशानी या पैसे ना होने की निराशा आज के समय तो सभी
को हैं पर समझने की बात ये हैं कि पैसो कमी के वजह से खुद को कमजोर नहीं समझना
हैं और ज्यादा पैसो के लालच में अपने पास का पैसा किसी गलत व्यापार में नही लगाना
चाहिए।
बस उपर कही गयी बातो को समजिये आपकी बहुत सी निराशा कम हो जाएगी।
धन्यवाद....
Post a Comment